फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dispute over skylight, two stones fiercely pelted

रौशनदान निकालने पर विवाद, दो पक्षों में जमकर पथराव

Thu, 14 Jan 2021 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dispute over skylight, two stones fiercely pelted
सुल्तानपुर कस्बे में रोशनदान को लेकर हुए विवाद के दौरान आपस में उलझते दोनों पक्षों के लोग। - फोटो : ROORKEE
मकान निर्माण के दौरान रास्ते की ओर लगाए गए रोशनदान को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट के साथ पथराव हो गया। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। वहीं, गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस ने दोनों पक्षों को विवाद करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर कस्बा निवासी एक व्यक्ति अपनी भूमि पर मकान का निर्माण कर रहा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे उसने रास्ते की ओर दीवार में एक रोशनदान लगवा दिया। दूसरे पक्ष के लोग रोशनदान का विरोध करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में नोकझोंक के बाद हंगामा हो गया। मकान का निर्माण कराने वाला रोशनदान लगाने की जिद पर अड़ गया जबकि दूसरे पक्ष के लोग उसके विरोध में अड़े रहे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने दीवार में लगा रोशनदान हटा दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पथराव की सूचना पुलिस को दी। सुल्तानपुर पुलिस चौकी से एसआई यशवीर सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शांत किया। एसआई यशवीर सिंह ने बताया कि निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed