फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dispute over children's altercation, case registered

Roorkee News: बच्चों की कहासुनी में विवाद, मुकदमा दर्ज

Sat, 03 May 2025 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dispute over children's altercation, case registered
बच्चों में खेलते वक्त हुए विवाद में पुलिस ने छह हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक सूरत शर्मा को मुकदमे की जांच मिली है। दोनों पक्षों में रंजिश की बात सामने आई है।
विज्ञापन


रुड़की कोतवाली को जलालपुर निवासी शाहिद ने तहरीर देकर बताया कि 13 अप्रैल को जुल्फकार पक्ष के बच्चों के साथ उनके बच्चों का खेल-खेल में विवाद हो गया था। इसके बाद रात के वक्त जुल्फकार पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर भाई आलम समेत परिवार के तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया था। इसके बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरीके से जुल्फकार पक्ष के लोगों से उनके परिवार की जान बचाई थी। घायलों को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया था। रुड़की कोतवाली के कार्यवाहक विनोद थपलियाल ने बताया कि जुल्फकार, शहजाद, आजाद, इसराइल, दानिश और अमजद के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed