{"_id":"6176c5bf65529d7996253715","slug":"disclosure-of-student-murder-case-raided-in-west-up-roorkee-news-drn3943800176","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र हत्याकांड के खुलासे को वेस्ट यूपी में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र हत्याकांड के खुलासे को वेस्ट यूपी में दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस की चार टीमों ने आरोपियों की तलाश में वेस्ट यूपी में कई स्थानों पर दबिश दी। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
शुक्रवार को घर से स्कूल के लिए निकला कक्षा 11 का छात्र राज सिंह उर्फ मनजीत लापता हो गया था। शनिवार देर शाम को छात्र का शव मखदूमपुर इंटर कॉलेज से कुछ ही दूरी पर खेत में मिला था। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए मंगलौर-देवबंद रोड पर जाम लगाया था। मृतक के पिता अशोक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसएसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं। चारों टीमें वेस्ट यूपी के मिरगपुर, राजूपुर, रणसुरा गांवों में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार, छात्र की हत्या के तार तीनों गांवों से जुड़े हो सकते हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पुलिस की चार टीमें हत्याकांड का खुलासा करने में लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
...तो प्रेम प्रसंग से जुड़े हैं हत्या के तार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राज सिंह उर्फ मनजीत की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, पुलिस घटनास्थल के पास चलने वाले मोबाइलों की डिटेल टॉपर डंप के जरिये खंगाल रही है। साथ ही कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है।