फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Disability certificate issued to 40 people in the camp

शिविर में 40 को जारी किए दिव्यांग प्रमाणपत्र

Mon, 06 Dec 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Disability certificate issued to 40 people in the camp
जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से रुड़की ब्लॉक कार्यालय में लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर में 40 दिव्यांग लोगों को प्रमापणत्र जारी किए गए। शिविर में 75 से अधिक दिव्यांगों ने पहुंचकर आवेदन किया था। इसके अलावा विधवा, दिव्यांग और बुजुर्ग पेंशन शुरू करवाने के लिए भी बड़ी संख्या में पात्र पहुंचे। अधिकतर का अधिकारियों ने मौके पर समाधान कर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से एक दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र और चिकित्सा विभाग की टीम मौजूद रही। शिविर में रुड़की के अलावा खानपुर, भगवानपुर, लक्सर, मंगलौर, सालियर, टोडा कल्याणपुर, कलियर, मानूबांस आदि क्षेत्रों से दिव्यांगों ने पहुंचकर लाभ उठाया। 75 लोगों ने दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। इसमें 40 दिव्यांगों को चिकित्सा टीम ने जांच के बाद प्रमाणपत्र जारी किए। कुछ ऐसे लोगों को भी दिव्यांग प्रमाणपत्र दिए गए, जिन्होंने पहले शिविर में अपनी सभी जांचें पूरी करवा ली थीं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की टीम ने यूनीक डिसेबिलिटी आई कार्ड के लिए 15 लोगों का पंजीकरण किया। सहायक समाज कल्याण अधिकारी विनय सैनी ने बताया कि प्रयास किया गया कि अधिक से अधिक लोगों की जांच कर उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया जाए। वहीं, बहुउद्देशीय शिविर होने के चलते लोग पेंशन शुरू करवाने भी पहुंचे। वृद्धावस्था पेंशन के लिए 16, दिव्यांग पेंशन के लिए 28, विधवा पेंशन के लिए आठ और किसान पेंशन के लिए दो आवेदन आए। आवेदनों की जांच के बाद इनकी पेंशन शुरू कर दी जाएगी। 15 लोग विभिन्न योजनाओं की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इसमें से 13 लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग से दिनेश सैनी, कुंदन रावत, देवेंद्र कुमार और दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से डॉ. राजीव, जया सैनी और प्रियांशी शामिल रहे। चिकित्सा विभाग की टीम में डॉ. राजकुमार, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. राजकेश पांडे, डॉ. राजीव रंजन तिवारी, दीपक सैनी, मुकांशी रघुवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed