फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   dhaarmik sthal dhvast karane ko nahin milee phors Force was not to demolish religious site

धार्मिक स्थल ध्वस्त करने को नहीं मिली फोर्स

Wed, 09 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर/चुड़ियाला।
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर/चुड़ियाला। Updated Wed, 09 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 dhaarmik sthal dhvast karane ko nahin milee phors Force was not to demolish religious site
Binarasi Chudiala sector dispute in the village shrine and the police on the scene of the crowds. - फोटो : amarujala
हाईकोर्ट के आदेश पर धार्मिक स्थल को गिराने गई प्रशासन की टीम फोर्स न मिलने के कारण बैरंग लौट आई। अब प्रशासन ने संचालकों को धार्मिक स्थल स्वयं तोड़ने के लिए एक दिन का समय दिया है। इस बाबत प्रशासन ने संचालकाें के नोटिस लेने पर इसे धार्मिक स्थल पर चस्पा कर दिया गया है। वहीं, गांव में मामले को लेकर दो समुदाय के लोगों में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी बुलेड़ निवासी अमरीश त्यागी ने हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। इसमें कहा गया था कि पंचायत भवन के लिए आरक्षित ग्राम सभा की भूमि पर धार्मिक स्थल बना दिया है। जिसकी शिकायत शासन स्तर तक करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर हाईकोर्ट ने धार्मिक स्थल को 48 घंटे में तोड़ने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्रभारी एसडीएम भगवानपुर संगीता कन्नौजिया प्रशासन की टीम के साथ बुधवार को गांव पहुंची। उन्होंने धार्मिक स्थल के संचालक को नोटिस दिया तो उसने लेने से इनकार कर दिया। इस पर प्रशासन की टीम ने नोटिस धार्मिक स्थल पर चस्पा कर उसकी वीडियो बनवा ली।
विज्ञापन



उसके बाद फिर से एसडीएम संगीता कन्नौजिया प्रशासन की टीम के साथ धार्मिक स्थल को ध्वस्त करने गांव पहुंची, लेकिन तनाव के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स नहीं मिलने से धार्मिक स्थल के संचालकों को बृहस्पतिवार तक का समय स्वयं तोड़ने के लिए दिया। उन्होंने बताया कि यदि दिए गए समय में अवैध निर्माण को खुद नहीं तोड़ा गया तो प्रशासन पुलिस बल के साथ निर्माण ढहा देगा। वहीं गांव में एहतियात के तौर पर पीएसी तैनात कर दी गई है। इस अवसर पर तहसीलदार आशीष घिल्डियाल, नायब तहसीलदार धनीराम सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भारी पुलिस बल मांगा
 धार्मिक स्थल को ढहाने के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल मांगा है, हालांकि गांव में भी पुलिस बल तैनात है। साथ ही गांव में तनाव के चलते दोनों समुदायों के लोगों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पुलिस की ओर से सीमाएं सील करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बिनारसी बुलेड़ में एक धार्मिक स्थल को तोड़ने के आदेश हाईकोर्ट की ओर से जारी किए जाने से गांव में तनाव का माहौल है। दोनों समुदाय के लोगों की ओर से लगातार बैठकों पर बैठकें की जा रही हैं। एक पक्ष जहां हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में कार्रवाई होने का इंतजार कर रहा है तो दूसरा पक्ष उसे रुकवाने के लिए प्रयास कर रहा है। गांव में दूसरे क्षेत्रों से लोग पहुंचने शुरू हो गए हैं। इससे गांव के लोगों में भय भी उत्पन्न हो रहा है। वहीं गांव में शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिए प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल की मांग अधिकारियों ने की है। इससे गांव में किसी भी घटना को रोका जा सके। इसके अलावा पुलिस की ओर से एहतियात के तौर पर यूपी से लगी सीमाओं को सील करने की भी तैयारी की जा रही हैं। संभावना है कि बृहस्पतिवार तक सीमाएं सील कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed