कस्बे में श्री खाटू श्याम के भजन महोत्सव में कलकत्ता से मंगाए गए फूलों से बाबा का श्रृंगार किया गया। भजन कलाकारों ने खाटू श्याम के सुंदर भजन प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर दिल्ली से आई भजन गायिका के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए।
भजन संध्या का शुभारंभ एडवोकेट नवीन जैन ने दीप जलाकर किया। इस दौरान दिल्ली से आई भजन गायिका सोनिया शर्मा हरिद्वार से मंजू सिंह, मंगलौर से लवकुश, रुड़की से कन्हैया खंडेलवाल ने भक्तिगीतों की ऐसी स्वरलहरी प्रस्तुत की, जिसमें सभी श्रद्धालु देर रात तक गोता लगाते रहे। इस दौरान हरिद्वार से आए विजय गोयल एवं हर्षित गोयल ने कलकत्ता से मंगाए फूलों से बाबा का श्रृंगार किया। भजन कलाकारों की टीम में ऋषिकेश से रंजना अग्रवाल, पावनी अग्रवाल एवं संगीतकार रवि ने भजनों पर साथ दिया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक राकेश अग्रवाल, खाटू श्याम सेवा मंडल लंढौरा के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, अशोक महावर, राधेश्याम गोयल, सुनील कुमार अग्रवाल, राधेश्याम नायक, धर्मपाल नायक, सुधीर कुमार गोयल, संदीप अग्रवाल, सुनील वालिया, जय कुमार गौतम, विपिन कुमार शर्मा, चौधरी ऋषिपाल, संदीप अग्रवाल, सचिन कुमार मित्तल, दुर्गेश जताना, वरुण अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, महेश वर्मा, योगेश गोयल, मनोज नायक, बालेश प्रजापति, केहतराम पाल, रविंद्र कुमार, हंसराज वर्मा, सुबोध अग्रवाल, प्रीत रंजन अग्रवाल, रोबिन सिंघल आदि मौजूद रहे।