फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Devotees sought vows by offering marks

निशान चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें

Sun, 12 Sep 2021 11:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Devotees sought vows by offering marks
रुड़की आजाद नगर स्थित गोगा माहड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। रुड़की के आजाद नगर में आयोजित गोगा जाहरवीर के मेले में आसपास से पहुंचे श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। मंदिर में आयोजित भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं मेले में लगे झूलों का बच्चों ने आनंद लिया।
विज्ञापन

कश्यप सभा अंबर तालाब पश्चिमी समिति की ओर से आजाद नगर स्थित जाहरवीर गोगा महाड़ी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रुड़की और आसपास के क्षेत्रों से निशान लेकर आए श्रद्धालुओं ने जाहरवीर महाराज एवं गोगापीर के मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। उससे पूर्व विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने शुक्रवार रात निशान की पूजा अर्चना की। इसके बाद रविवार को वे शोभायात्रा के साथ निशान लेकर मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर मंदिर में भंडारे का भी श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। इस दौरान बच्चों ने भी झूलों पर भी मौज मस्ती की। सभा के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि कोरोनाकाल के कारण पिछले वर्ष मेले में पाबंदियां रही थीं। हालांकि इस साल भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मेले का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर राजीव कश्यप, महेंद्र कश्यप, प्रेम चंद कश्यप, विनोद चंद कश्यप, सुमित कश्यप, अनिल कश्यप, रविंद्र कश्यप, राहुल कश्यप, हरीश कश्यप और महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed