फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration on the charge of viral video on MLA

वायरल वीडियो पर आप का विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 29 Jul 2021 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on the charge of viral video on MLA
रुड़की में विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। विधायक प्रदीप बत्रा पर वायरल वीडियो के आरोप में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके कैंप कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक के बयान के कारण नगर की जनता का अपमान हुआ है।
विज्ञापन

रुड़की में गंगनहर किनारे स्थित विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव जितेंद्र मलिक ने आरोप लगाया कि रुड़की की जनता को अनपढ़ कहने वाले विधायक का बयान निंदनीय है। कहा कि विधायक अगर वीडियो में एडिटिंग बता रहे हैं तो वह असली वीडियो जनता के सामने लाएं। आप नेता सुनील सिंघल ने आरोप लगाया कि विधायक के कारनामों से जनता त्रस्त है और नगर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। बीटी गंज में दो माह में सड़क की ईंटें चोरी हो जाती हैं, लेकिन विधायक केवल अपने स्वार्थ को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और जनता का अपमान कर रहे हैं। इस मौके पर अनिल कश्यप, दुष्यंत महारथी, नरेंद्र चौधरी, शोभित त्यागी, अकरम खान, सुरेंद्र शर्मा, नंदलाल गोस्वामी, गुलफाम, विजय शर्मा, सोनू चौधरी और मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
फोटो समाचार
वायरल वीडियो के आरोप में विधायक के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। रुड़की की जनता को अनपढ़ कहे जाने वाले वायरल वीडियो के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रदीप बत्रा के पुतले की शवयात्रा निकालकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस महानगर आईटी सेल के अध्यक्ष सूरज नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व युवाओं ने नगर विधायक प्रदीप बत्रा के पुतले की शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। सूरज नेगी ने आरोप लगाया कि नगर के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने शिक्षा नगरी के लोगों को अनपढ़ कहा है, जिसको लेकर लोगों में काफी रोष है। कहा कि नगर विधायक स्वयं फर्जी डिग्री लेकर घूम रहे हैं और शहर की जनता को अनपढ़ कह रहे हैं। जिस जनता ने उन्हें शहर का एक बार का नगर पालिका अध्यक्ष और दो बार का विधायक बनाया है, उसी जनता को विधायक ने अनपढ़ कहकर एक घिनौना कार्य किया है। आने वाले 2022 के चुनाव में रुड़की की जनता उन्हें इस बात का जवाब देगी। इस दौरान उज्ज्वल शर्मा, विशाल शालू, शिवम जाटव, लक्की, प्रतीक, विशु, विशाल, वंश, मोहित, अनुज शर्मा, नीरज बेनीवाल, रिंकू, हनी, कृष्णा, रोहित, शुभम, अभिषेक, प्रिंस, मोहित, नदीम, राहुल, अनिकेत, जीतेंद्र सैनी, अनुज शर्मा, आर्यन और वैभव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed