फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration of Congressmen against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, नारेबाजी

Sun, 07 Nov 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congressmen against inflation
रुड़की स्थित चंद्रशेखर चौक पर मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही सरकार को किसान और मजदूर विरोधी बताया।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी लक्सर के अध्यक्ष देवेश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रायसी रोड पर पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और सरसों के तेल सहित अन्य चीजों के दाम बढ़ने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई डायन बनकर गरीबों का पेट काटने का काम कर रही है। मास्टर कुशल पाल सिंह सैनी ने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण पूरा देश महंगाई का दंश झेल रहा है। किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केपी तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और मजदूर की सबसे बड़ी दुश्मन है। इंटक जिलाध्यक्ष चौधरी भगत सिंह और महिला कांग्रेस सेवा दल की जिला अध्यक्ष रीना गुप्ता ने कहा कि महंगाई के कारण महिलाओं को रसोई चलानी भारी हो रही है। रसोई गैस, सरसों का तेल, सब्जी की मूल्य वृद्धि ने संकट खड़ा कर दिया है। इस दौरान तुषार खटीक, वसीम अकरम, लोकेश कुमार, मोहित कुमार, राजकुमार, सोमपाल, राजवीर, लल्लन, शेखर, अमित शर्मा, अरुण पंडित, चौधरी सत्येंद्र, प्रधान जसवीर सिंह, अमित चौधरी, अभिषेक सैनी और दीपक कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed