फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand to remove mandi fee by meeting with Chief Minister

मुख्यमंत्री से मिलकर मंडी शुल्क हटाने की मांग

Wed, 05 Jan 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove mandi fee by meeting with Chief Minister
देहरादून में मंडी शुल्क व विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलते रुड़की के व्यापारी। - फोटो : ROORKEE
कृषि मंडी समितियों में मंडी शुल्क लगाए जाने को लेकर व्यापारियों ने देहरादून पहुंचकर मुख्ममंत्री से मिलकर मंडी शुल्क खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ सिंघल के नेतृत्व में रुड़की के व्यापारियों ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात की। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर बताया कि मंडी शुल्क लगने से व्यापारियों पर आर्थिक भार पड़ेगा। मंडी शुल्क के विरोध में राज्य की मंडियों में हल्ला शुरू हो गया है। साथ ही कई स्थानों पर धरना दे रहे हैं। इस बीच व्यापारियों ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल व भाजपा के पूर्व विधायक मिलकर वार्ता की। साथ ही व्यापारियों ने बताया कि मंडी शुल्क लगने से आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मंडी समितियों के अंदर व्यापारियों से मंडी शुल्क एक प्रतिशत व मंडी से बाहर व्यापार करने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में विधायक देशराज कर्णवाल, रुड़की व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप, दिनेश अग्रवाल, अनिरुद्ध गुप्ता, राहुल कश्यप, पुनीत मित्तल, विनय गोयल, राज कुमार पुंडीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed