फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand from CO to stop intoxication

सीओ से की नशे पर रोक लगाने की मांग

Mon, 10 Jan 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Demand from CO to stop intoxication
मंगलौर कोतवाली में नशे के खिलाफ पुलिस से शिकायत करती बिझौली की महिलाएं। - फोटो : ROORKEE
बिझौली गांव की महिलाओं ने गांव में परचून की दुकानों पर नशीले पदार्थों की बिक्री होने का आरोप लगाया। साथ ही सीओ से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर महिलाओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को बिझौली गांव की महिलाओं ने सीओ मंगलौर के कार्यालय पर पहुंचकर सीओ पंकज गैरोला से मुलाकात की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परचून की दुकानों पर कच्ची शराब व स्मैक का नशा बेचा जा रहा है। गांव में नशे की बिक्री होने से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। आरोप लगाया कि पुलिस से कई बार शिकायत की लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। सीओ मंगलौर ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान फाजिल, राकेश, सतीश, विमला देवी, कुंता देवी, अनीता, मुन्नी, बाला, सुदेश, प्रमिला, कुसुम, पुष्पा, वीरू, विमला, शिवकुमार, कमलेश, सुरेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed