फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Delhi became champion by defeating Roorkee

दिल्ली को हराकर रुड़की बना चैंपियन

Wed, 13 Jan 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 13 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। नवयुवक क्रिकेट एकेडमी रुड़की ने दिल्ली वंडर्स दिल्ली की टीम को चार विकेट से हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट जीत किया है। विजेता टीम को ट्राफी और 51 हजार रुपये की नकद धनराशि की दी गई है। जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की नकद धनराशि दी गई है।

विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम में तीन जनवरी से चल रहे प्रथम रमन मारवाह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। नवयुवक क्रिकेट एकेडमी रुड़की और दिल्ली वंडर्स दिल्ली की टीम के बीच यह मुकाबला हुआ। दिल्ली वंडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 157 रन का स्कोर बनाया। जिसमें दिल्ली के आकाश चोपड़ा ने 57 रन बनाए। 158 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी नवयुवक क्रिकेट एकेडमी रुड़की की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर टूर्नामेंट जीत लिया। रुड़की की टीम के हनीस गौड़ ने 57 और कप्तान शिवम सैनी ने 54 रनों की नाबाद पारी खेली। रुड़की टीम के मनीष भाटी सधी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने पांच ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिए। नगर निगम मेयर यशपाल राणा ने टूर्नामेंट जीतने वाली नव युवक क्रिकेट एकेडमी रुड़की की टीम को टूर्नामेंट ट्राफी और 51 हजार रुपये का नकद धनराशि दी। जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की धनराशि दी गई। दिल्ली की टीम के राहुल चौपड़ा को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। नवयुवक रुड़की टीम के हनीस गौड़ को मैच ऑफ द मैच दिया गया। टूर्नामेंट में पंकज शर्मा रुड़की, नितिन क्षेत्री देहरादून एवं राजेंद्र प्रसाद ऋषिकेश को अच्छी अंपायरिंग और अलंकार देहरादून को कॉमेंट्री के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजय मारवाह, वसीम, सन्नी, शांतुनू, विनीत शर्मा, नितिन त्यागी, शुभम चौधरी, अमनदीप, विपिन शर्मा, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed