फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Degree and medal received, students face blossomed

आईआईटी दीक्षांत समारोह में 1889 छात्रों को मिली डिग्री

Mon, 30 Nov 2020 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Degree and medal received, students face blossomed
रुड़की। आईआईटी रुड़की के वर्चुअल दीक्षांत समारोह में 1889 छात्र-छात्राओं को डिग्री बांटी गई। डिग्री और उत्कृष्टता के प्रमाणपत्र हासिल कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सुता ने यूजी के 939, पीजी के 677 और पीएचडी के 273 छात्रों को डिग्री देकर सम्मानित किया। छह छात्रों को विभिन्न मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन

रविवार को वर्चुअल रूप दीक्षांत समारोह की शुरुआत छात्रों की ओर से वेद मंत्रोच्चार और कुल गीत के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोर्ड ऑफ गवर्नर्स आईआईटी रुड़की के अध्यक्ष बीवी आर मोहन रेड्डी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र व हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सुता ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि वे अपने कॉलेज के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे हैं। यहां से उन्होंने लगभग 50 साल पहले स्नातक किया था। यह गर्व की बात है कि आईआईटी रुड़की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी संस्थानों में शुमार है। उन्होंने छात्रों को कॅरियर के नए चरण की शुरुआत करते हुए जीवन में नए अवसरों की खोज करने और खुद की क्षमताओं को बढ़ाते रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष बीवी आर मोहन रेड्डी ने छात्रों से कहा कि वे एक अनूठे सफर की शुरुआत करने के लिए वास्तविक दुनिया में कदम रख रहे हैं। एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने और अपने काम में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। आईआईटी के निदेशक प्रो. अजीत के चतुर्वेदी ने कहा कि ऑनलाइन कार्यक्रम आज की सत्यता है, लेकिन इस दीक्षांत समारोह के समय स्नातक छात्रों की वास्तविक उपस्थिति न हो पाने की कमी खल रही है। सभी लोग बड़ी बेसब्री से समय सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन्हें मिले पुरस्कार
--
प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल
-गजरे प्रांजल मथु, बी.टेक। (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)
--
इंस्टीट्यूट सिल्वर मेडल
साक्षी, बी.टेक (केमिकल इंजीनियरिंग)
--
इंस्टीट्यूट ब्रांज मेडल
-सिद्धार्थ थॉमस, बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग)
--
डायरेक्टर गोल्ड मेडल
-जोस एबी, बीटेक, मेकेनिकल इंजीनियरिंग
--
प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया डॉ शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल
-सिंह राहुल कुमार सुनील, बी.टेक, मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग
--
डॉ. जय कृष्ण गोल्ड मेडल
-शिवानी सिंह, बीटेक, केमिकल इंजीनियरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed