{"_id":"68a9ce36e04eade12f0362ef","slug":"deepak-murder-case-sonu-carrying-a-bounty-of-25-thousand-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-770777-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक हत्याकांड : 25 हजार का इनामी सोनू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक हत्याकांड : 25 हजार का इनामी सोनू गिरफ्तार
विज्ञापन
दीपक रावत हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पहले ही नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी राजा शर्मा अब भी फरार है।
शेर सिंह चौक निवासी दीपक रावत 10 अगस्त को अचानक लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि दीपक को उसकी नाबालिग दोस्त अपने साथ मोदीपुरम ले गई थी। वहां उसने अपने प्रेमी राजा शर्मा और उसके साथियों के साथ मिलकर दीपक की गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद शव को गंगनहर में फेंककर सभी फरार हो गए। पुलिस ने अब तक इस मामले में नाबालिग लड़की और राजा शर्मा के साथी मोहिसन निवासी मुरादनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आए एक अन्य आरोपी सोनू निवासी ग्राम व थाना विष्णुगढ़, जिला कन्नौज (उप्र) पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने सोनू को भागीरथी रेगुलेटर फुल, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद (उप्र) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोनू को रुड़की लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मुख्य आरोपी राजा शर्मा की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।