{"_id":"61cb27deaa1f2204f9524682","slug":"death-of-e-rickshaw-driver-relatives-jammed-by-keeping-dead-body-roorkee-news-drn400072054","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक की मौत, रुड़की-लक्सर मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक की मौत, रुड़की-लक्सर मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन
रुड़की स्थित ढंडेरा में ई-रिक्शा चालक की मौत के बाद लक्सर मार्ग शव रखकर जाम लगाते भीम आर्मी के कार?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में उपचार के दौरान ई-रिक्शा चालक की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव को रुड़की-लक्सर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मार्ग से नहीं उठे। इस बीच भीम आर्मी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मिलाप नगर ढंडेरा निवासी ई-रिक्शा चालक सोनी पर पैसों के लेनदेन को लेकर तीन लोगों ने एक सप्ताह पूर्व चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। तीनों ने गर्दन पर भी कई वार किए थे। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया था। वहां पर डॉक्टरों ने गले का ऑपरेशन किया था। पुलिस ने सोनी की पत्नी की तहरीर पर जगदीश उर्फ जग्गा मोनू और राशिद निवासी ढंडेरा व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही एक आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार की रात सोनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एम्स पहुंची और पोस्टमार्टम कराकर शव ढंडेरा लेकर पहुंची।
मौत से गुस्साए परिजन व सैकड़ों लोगों ने मंगलवार शाम को रुड़की-लक्सर मार्ग पर ढंडेरा रेलवे फाटक के पास शव रखकर जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी देवेेंद्र सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, देवेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को उचित मुआजवा देने व मौके पर एसडीएम को बुलाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया है। मामले में हत्या के प्रयास के मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम करने की तैयारी की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दोनों तरफ लगा लंबा जाम
रुड़की-लक्सर मार्ग पर शव रखकर जाम लगाने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस बीच वाहनों को बुचड़ी रेलवे फाटक से गुजारा गया। वहीं, बड़े वाहनों को करीब दो घंटे तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। मामला बढ़ने की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।