{"_id":"670c07e072acbf1ef701cea0","slug":"deaf-and-deaf-man-raped-on-the-pretext-of-marriage-roorkee-news-c-5-1-drn1045-524235-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मूकबधिर को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मूकबधिर को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक तलाकशुदा मूकबधिर महिला को पड़ोस में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में जब महिला गर्भवती हो गई तो महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने इन्कार कर दिया और धोखे से उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली मूकबधिर एक महिला की शादी पांच साल पहले एक युवक से हुई थी। पिछले साल युवक ने महिला को तलाक दे दिया था। तब से वह मायके में ही रह रही है। उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला से नजदीकी बढ़ाना शुरू किया और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। करीब छह महीने से युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
इसी बीच महिला गर्भवती हो गई। महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी पहले तो बहानेबाजी करता रहा। बाद में शादी का झांसा देकर महिला को धोखे से दवा खिला दी। इससे गर्भपात हो गया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने रविवार को कोतवाली गंगनहर पहुंचकर आरोपी आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा। युवक को कोतवाली बुलाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।