फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Deadly attack on a young man with a knife

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

Sun, 27 Sep 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a young man with a knife
कलियर क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में युवकों द्वारा चाकू से किए गए हमले से घायल हुआ युवक। - फोटो : ROORKEE
लेनदेन के विवाद में दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। घायल युवक को लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़पता छोड़ आरोपी फरार हो गए। स्कूटी सवार राहगीर ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और सूचना पुलिस को दी। वहीं, डॉक्टरों ने घायल की हालत नाजुक देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहित पुत्र प्रीतम निवासी धरमपुर सरावदी देवबंद, जिला सहारनपुर हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में काम करते हैं। बताया जाता है कि पतंजलि में ही काम करने वाले एक युवक पर उनके 50 हजार रुपये बकाया थे। वह कई दिनों से अपना बकाया मांग रहे थे। शनिवार रात करीब नौ बजे युवक ने मोहित को कलियर क्षेत्र के बाजूहेड़ी गांव के पास पैसे देने के लिए बुलाया। मोहित के यहां पहुंचने पर पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ बात बिगड़ गई। युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर मोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। उन्हें घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने घायल को अपनी स्कूटी पर बैठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। वहीं, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। घायव के पिता प्रीतम की तहरीर पर आरोपी सचिन उर्फ शुभम निवासी मनोहरपुर थाना देवबंद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed