फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dead body of youth found hanging in in-laws house

ससुराल में आए युवक का शव फंदे पर लटका मिला

Fri, 27 Aug 2021 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging in in-laws house
झबरेड़ा। पत्नी को लेेने आए दामाद की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव फंदे पर लटका मिला तो ससुराल वालों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, युवक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ेकी सैदाबाद निवासी मांगेराम की बेटी की शादी लगभग ढाई वर्ष पहले रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पनियाला निवासी मनीष के साथ हुई थी। वह रक्षाबंधन के दिन मायके आई थी। पत्नी को लेने के लिए मनीष भी तीन दिन पहले ससुराल आया था। बताया जा रहा है कि यहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। बृहस्पतिवार रात वह खाना खाकर सो गया था। शुक्रवार सुबह मांगेराम का परिवार सोकर उठा तो उन्होंने मनीष को छत में लगे हुक से फंदे पर लटका देखा। उन्होंने सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच मृतक के परिजन भी पहुंच गए और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed