फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dead body of missing student found in field, uproar among family members

Roorkee News: खेत में मिला लापता छात्र का शव, परिजनों का हंगामा

Sat, 26 Oct 2024 08:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing student found in field, uproar among family members
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस को शव उठाने से रोका, गले पर मिले निशान
विज्ञापन

24 अक्तूबर को बकरी चराने गया था बच्चा, अपहरण का केस कराया था दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
पिरान कलियर। तीन दिन पहले बकरी चराने के लिए गए लापता नाबालिग छात्र का शव गन्ने के खेत में मिला है। छात्र के गले पर निशान और लोअर के नाड़े जैसी रस्सी बंधी मिली है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और शव नहीं उठाने दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने शव की जांच की और आसपास से साक्ष्य जुटाए हैं।
पिरान कलियर स्थित वार्ड नंबर चार निवासी उवेश (13) पुत्र आस मोहम्मद कलियर स्थित स्काई लाइन पब्लिक स्कूल का छात्र था। वह 24 अक्तूबर को कांवड़ पटरी के पास जंगल में बकरी चराने गया था लेकिन वह घर नहीं लौटा था। परिजनों ने जंगल और आसपास तलाश की थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इस बीच परिजनों ने कुछ रिश्तेदारों पर अपहरण का शक जताते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तनवीर निवासी नावला, फरमान निवासी पांवटी और शकील निवासी बरला, जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक किसान दरगाह किलकिली साहब के पास अपने खेत पर गया था। वहां उसने एक बच्चे का शव पड़ा देखा और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। बच्चे का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे के गले पर निशान और लोअर के नाड़े जैसी रस्सी बंधी मिली। शव को देखकर परिजन भड़क गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो हंगामा बढ़ गया और परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि थाने के कार्यालय पर बैठे पुलिसकर्मी ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पैसों की मांग की थी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्होंने पुलिसकर्मी को पैसे दिए थे। वहीं, हंगामा बढ़ता देख मौके पर कलियर के अलावा रुड़की से भी पुलिस बुलानी पड़ी। इस दौरान परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस दौरान पुलिस ने उनकी नोकझोंक भी हुई।
एसपी देहात एसके सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने परिजनों और लोगों को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया लेकिन परिजन नहीं माने। इस बीच पुलिस परिजनों और लोगों के बीच से शव एक गाड़ी में डालकर ले गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे और अन्य माध्यमों से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
बच्चे का शव मिलने पर हरिद्वार से फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और शव की बारीकी से जांच की। टीम ने बच्चे के गले पर मिले निशान की जांच की। टीम ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। साथ ही खेत में मिले कुछ निशानों की भी जांच की।

टेंपो पर बरसाए पत्थर, भागा चालक
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने के लिए मौके पर एक टेंपो को मंगाया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने हंगामा कर दिया और टेंपो पर खेत में से पत्थर उठाकर बरसाने शुरू कर दिए। भीड़ को देख टेंपो चालक मौके से टेंपो लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed