फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   DCM hit the trolley, the driver died

डीसीएम ने ट्रॉली को मारी टक्कर, चालक की मौत

Sun, 17 Jul 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
DCM hit the trolley, the driver died
बाईपास किनारे खड़ी एक ट्रॉली को डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे डीसीएम चालक स्टेयरिंग के बीच फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर कटर से स्टेयरिंग काटकर शव को बाहर निकाला। वहीं, बाईपास पर जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात सुुचारु करवाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मंगलौर की ओर से हाईवे बाईपास पर एक डीसीएम हरिद्वार की तरफ जा रही थी। जैसे ही डीसीएम टोडा खटका गांव के पास पहुंची तो किनारे खड़ी एक ट्रॉली से जा टकराई। इससे भीषण हादसा हो गया और डीसीएम चालक स्टेयरिंग के बीच में फंस गया। स्टेयरिंग में फंसकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को निकालने का प्रयास किया लेकिन वह निकल नहीं पाया।
विज्ञापन

इस पर फायर ब्रिगेड की टीम में शामिल भजन सिंह नेगी और फायरमैन अतर सिंह राणा मौके पर पहुंचे। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कटर से स्टेयरिंग काटकर चालक के शव को बाहर निकाला। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बाईपास पर हादसा होने से जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर डीसीएम और ट्रॉली को बाईपास सेे हटाकर किनारे कराकर जाम खुलवाया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान रिंकू पुत्र सुधीर निवासी गांव जलालपुर, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed