{"_id":"626aa7c0f0ee437e8c78acd5","slug":"dada-jalalpur-remained-under-guard-and-peace-roorkee-news-drn4102551101","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत रद्द होने के बाद गांव में सामान्य होने लगे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत रद्द होने के बाद गांव में सामान्य होने लगे हालात
विज्ञापन
रुड़की तहसील में ईद को लेकर पुलिस व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते ज्वाइंट मजिस्ट्र?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाडा जलालपुर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रद्द हुई महापंचायत के बाद धीरे-धीरे माहौल सामान्य होने लगा है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में जन जीवन सामान्य देखने को मिला। स्कूलों में छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ और गांव में अधिकतर दुकानें भी खुली रही। गांव के आसपास अब भी पुलिस और पीएसी तैनात है।
भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद बवाल हो गया था। घटना के बाद जन जीवन सामान्य होने की ओर बढ़ ही रहा था कि काली सेना की ओर से गांव में 27 अप्रैल को महापंचायत का एलान कर दिया। काली सेना के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। इससे गांव का माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन ने महापंचायत नहीं होने दी और काली सेना के राज्य संयोजक दिनेशानंद समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। साथ ही गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।
महापंचायत के रद्द होने पर पुलिस प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है। बृहस्पतिवार को गांव में जन जीवन सामान्य नजर आया। स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति करीब 60 प्रतिशत रही। इसके अलावा गांव की अधिकतर दुकानें भी खुली रहीं। बृहस्पतिवार को भी डाडा जलालपुर गांव के साथ ही आसपास के गांवों में भी पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
गांव में शुरू हुई ईद की तैयारी
डाडा जलालपुर में हालात सामान्य होने के बाद ईद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गांव में ब्याही बहनों व बुआ के यहां भी उनके भाई या भतीजे ईदी लेकर पहुंचने लगे हैं। जबकि डाडा जलालपुर के ग्रामीण भी दूसरे क्षेत्रों में ईदी लेकर जाने लगे हैं। संभावना जताई जा रही है कि ईद तक हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे। वहीं, ईद को लेकर पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने कुछ लोगों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाए हैं। वहीं सभी चौक चौराहों पर पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि माहौल खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।