फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cyber thugs blew 52 thousand from woman's account

साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए 52 हजार

Thu, 22 Aug 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cyber thugs blew 52 thousand from woman's account
साइबर ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक महिला को झांसे में ले उसके खाते से 52 हजार रुपये साफ कर दिए। ठगी का पता चलते ही महिला के होश उड़ गए। वह आनन फानन में बैंक पहुंची और मामले की जानकारी दी। साथ ही महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मामले को जांच के लिए हरिद्वार की साइबर सेल भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी रीता के मोबाइल पर बृहस्पतिवार को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। साथ ही बताया कि उनके एटीएम कार्ड की एक्सपायरी डेट समाप्त हो गई है। अगर एटीएम कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया तो बैंक की तरफ से वह बंद कर दिया जाएगा। बताया कि बैंक की ओर से अब एटीएम कार्ड का नवीनीकरण ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें अपने खाते और एटीएम कार्ड से जुड़ी कुछ जानकारियां देनी होगी। उनके झांसे में आकर रीता ने एटीएम कार्ड के नंबर समेत अन्य जानकारी दी। इसके बाद कॉल करने वाले ने फोन काट दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद रीता के मोबाइल पर खाते से 52 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देख रीता के होश उड़ गए। वह आननफानन में बैंक पहुंचीं। अधिकारियों को मामले की जानकारी दे अपना एटीएम कार्ड बंद कराया। कोतवाली पहुंचकर पुलिस को भी तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मामले को साइबर सेल हरिद्वार भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed