फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women usurped coil trick thug

महिला को झांसा देकर कुंडल ले उड़े ठग

Thu, 07 Jan 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 07 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। सत्संग से घर लौट रही एक महिला को दो युवकों ने झांसा देकर उसके कुंडल और पर्स उड़ा लिया और मौके से फरार हो गए। महिला को ठगी का अहसास होने पर उसने शोर मचाया।

विज्ञापन

रामनगर गली नंबर चार निवासी शांति पत्नी स्व. किशन लाल बृहस्पतिवार सुबह को बीएसएम तिराहे के समीप स्थित सत्संग भवन में सत्संग सुनने के लिए आई थी। दोपहर के समय जब वह वापस लौट अपने घर जा रही थी तो सत्संग भवन से कुछ ही दूरी पर उसे दो युवक खड़े मिले। युवकों ने उसे रोका और एक चिकित्सक का पता पूछने लगे। लेकिन उसने चिकित्सक के बारे में जानकारी न होने की बात कही। इस पर फिर से युवकों ने उससे कोई और बात छेड़ दी। इसके बाद युवकों ने कहा कि वह अपने कानों के कुंडल और पर्स उन्हें दे दे। 40 कदम चलने के बाद वह फिर से वापस आए और अपने कुंडल और पर्स वापस ले ले। इससे उसकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। महिला ने उनकी बात मान ली और कुंडल एवं पर्स दे दिए। 40 कदम चलने के बाद जब वह वापस आई तो युवक वहां से गायब थे। इसके बाद महिला ने शोर मचा दिया। वहां भीड़ एकत्रित हो गई। महिला ने बताया कि कुंडल सोने के थे और पर्स में चार हजार रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन

---------
सीसी कैमरों में कैद हो सकते हैं ठग
महिला से जिस जगह पर कुंडल और पर्स युवकों ने ठगे हैं। उसके आसपास कई दुकानों आदि के बाहर सीसीटीवी कैमरे आदि लगे हैं। यदि पुलिस उन कैमरों की फुटेज खंगाले तो ठगों को चिह्नित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed