फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women coil and mobile China

महिला से कुंडल और मोबाइल छीना

Tue, 29 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 29 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। रहमतपुर गांव से इलाज कराने रुड़की पहुंची एक महिला से दो बदमाश दिनदहाड़े सोने के कुंडल और मोबाइल झपटकर फरार हो गए। महिला को रोते देख एक रिटायर्ड कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस दावा कर रही है कि महिला को सम्मोहित ठगी की गई है, जबकि पीड़िता ने खुद राहगीरों और मीडिया कर्मियों को लूट की आपबीती बताई।

विज्ञापन

रहमतपुर गांव निवासी उर्मिला का दुर्गा मंदिर के पास एक डाक्टर से इलाज चल रहा है। सोमवार की सुबह वह जांच के लिए रुड़की आई थी। उर्मिला के मुताबिक नए पुल पार करते हुए वह जैसे ही नेहरू स्टेडियम की तरफ बढ़ी, साकेत में पीछे से आए दो बदमाशों ने उसके कान से झपट्टा मारकर सोने के दोनों कुंडल और हाथ से मोबाइल छीन लिया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, दोनों बदमाश गायब हो गए। उर्मिला ने बताया कि एक युवक ने लाल व सफेद स्वेटर पहने हुए था। जबकि दूसरे युवक के आधे बाल उड़े हुए थे। घटना के बाद सड़क किनारे रोता देखकर सीबीआरआई से रिटायर्ड डा. एके गुप्ता ने उर्मिला से पूछा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने महिला से घटना की जानकारी लेते हुए उसे साथ लेकर आसपास के इलाकों में बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीं कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल का कहना है कि महिला को सम्मोहित कर ठगी की गई है, बदमाशों की तलाश की जा रही है। लिखित तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बदमाशों ने ब्रेक के बाद फिर दी चुनौती
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दो महीने पहले चेन और कुंडल लूटने वाले बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। बदमाशों ने एक ही दिन में दो-दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खूब छकाया। डेढ़ महीने के भीतर हुई स्नेचिंग की आधा दर्जन से ज्यादा वारदातों का न मुकदमा दर्ज हुआ और खुलासा भी नहीं हो पाया। अब कुछ दिन ब्रेक के बाद बदमाशों ने सोमवार को फिर दिन दहाड़े वारदात कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।
-----------
पिछले महीनों में हुई प्रमुख वारदातें
- 8 सितंबर को जन्माष्टमी के दौरान रामनगर में महिला से चेन लूटी
- 13 सितंबर को आवास विकास में बच्चों को ट्यूशन से ला रही शिक्षिका की चेन लूटी
- 14 सितंबर को राजेंद्र नगर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी की पत्नी से चाकू की नोक पर चेन लूटी
- 18 सितंबर को आवास विकास कालोनी में महिला से स्नेचिंग
- 30 सितंबर को मकतूलपुरी में शिक्षिका से बाइक सवारों ने लूटी चेन
- 30 सितंबर को ही खंजरपुर में आईआईटी कर्मचारी की पत्नी से चेन लूट
- 6 अक्तूबर को पश्चिमी राजपूताना में कारोबारी पत्नी से चाकू की नोक पर चेन लूट
-19 अक्तूबर को नेहरू स्टेडियम की बगल में मंदिर जा रही महिला से चेन लूटी।
- 19 आवास विकास में घर के बाहर टहल रही महिला से चेन स्नेचिंग।
- 28 दिसंबर इलाज कराने आई रहमतपुर निवासी महिला के कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed