{"_id":"095964232f8b814e9f3cff6f052c5e11","slug":"ward-boy-looking-up-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड ब्वाय की तलाश में यूपी गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वार्ड ब्वाय की तलाश में यूपी गई पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। सिविल अस्पताल के वार्ड ब्वाय शिव शंकर की गुमशुदगी की गुत्थी
विज्ञापन
उलझकर रह गई है। मंगलवार को जिले भर के थानों में वार्ड ब्वाय के पोस्टर
चस्पा कर दिए गए। एक पुलिस तलाश में यूपी रवाना हो गई। वहीं एक दूसरी टीम
ने हरिद्वार जाकर भी पड़ताल की। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया।
सिविल अस्पताल में वार्ड ब्वाय के तौर पर कार्यरत नेपाल निवासी शिव शंकर बीते नौ दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की ओर से गंगनहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस लगातार तलाश में जुटी है। शंकर का मोबाइल भी लगातार बंद आने से सर्विलांस से भी कोई मदद नहीं मिल पा रही है। सोमवार को परिजनों ने जिलाधिकारी से भी बरामदगी की गुहार लगाई थी। मंगलवार को शंकर के पोस्टर जिले भर के थानों में चस्पा कर दिए गए।
अस्पताल चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र एक टीम लेकर यूपी के सहारनपुर आदि जिलों के लिए रवाना हुए। वहीं एक टीम ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी के आसपास भी शंकर का फोटो दिखाकर पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि लापता वार्ड ब्वाय की संभावित जगहों पर तलाश लगातार जारी है, जल्द ही बरामदगी कर ली जाएगी।