फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vehicle damaged, the driver beaten

वाहन में तोड़फोड़, चालक को पिटा

Wed, 09 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 09 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

लक्सर। कुआखेड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट को बंद कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधन ने उनके एक वाहन में तोड़फोड़ कर चालक से मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं, ग्रामीणों ने फैक्ट्री अधिकारियों पर साजिश के तहत टूटे हुए शीशे की गाड़ी धरना स्थल पर लाकर खड़े करने का आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन

गौरतलब कि कुआखेड़ा गांव में कूड़ा निस्तारण के लिए एक प्लांट लगा है। जिसमें विभिन्न जिले से लाए जाने वाले कूड़े का निस्तारण किया जाता है। करीब दो माह से यहां के ग्रामीण प्लांट से प्रदूषण फैलने का आरोप लगाते हुए इसे बंद कराने की मांग कर रहे हैं और धरना दे रहे हैं। कुछ दिन प्रशासन की ओर से धरनारत ग्रामीणों के हाईकोर्ट के आदेश भी तामील कराए थे। जिसमें हाईकोर्ट ने प्लांट से 200 मीटर दूरी तक किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन नहीं किए जाने के आदेश जारी किए थे। मंगलवार को मामले में एक नया मोड़ आ गया। प्लांट अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी कि धरना दे रहे  ग्रामीणों ने उनके प्लांट में आ रही एक टाटा-207 गाड़ी को रोककर उसके शीशे तोड़ डाले और चालक को कब्जे में लेकर उसके साथ मारपीट कर दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को कोतवाली ले आई। प्लांट के मैनेजर अशोक द्विवेदी ने कहा कि मामले में कोतवाली पहुंचकर शिकायत की जाएगी। उधर, ग्रामीणों से इस घटना को प्लांट अधिकारियों की साजिश बताते हुए कहा है कि शीशे टूटे हुई गाड़ी धरना स्थल के पास लाकर खड़ी की गई थी और उन्होंने चालक के साथ मारपीट नहीं की है। वहीं पुलिस की ओर से अभी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed