फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Theft by employees was under construction in College

निर्माणाधीन कॉलेज में कर्मचारियों ने ही की थी चोरी

Fri, 08 Apr 2016 12:32 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 08 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Theft by employees was under construction in College
पकड़े गए चोर - फोटो : अमर उजाला

भगवानपुर/चुुड़ियाला। निर्माणाधीन कॉलेज में चोरी करने वाले कॉलेज कर्मचारी ही निकले। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा कर दिया। फरार एक आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।

विज्ञापन

चुड़ियाला मेें बीते 31 मार्च की रात को निर्माणाधीन कॉलेज से लाखों का माल चोरी हो गया था। इससे पहले भी कॉलेज से धीरे धीरे सामान गायब होने की बात सामने आई थी। ठेकेदार तेजपाल ने चार अप्रैल को भगवानपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कॉलेज कर्मचारी कुलदीप व आशु निवासी चौसाना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि शुरूआत में वह चौकीदार को शराब पिलाकर सामान चुराते थे। घटना की रात को लोडर में सामान भरकर ले गए थे।
विज्ञापन

लोडर चलाने वाला आशु कुमार निवासी शामली यूपी अभी फरार है। तेज्जपुर चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पेंट, पंखे व कॉलेज में इस्तेमाल होने वाला लाखों का सामान बरामद किया गया है। खुलासा करने वाली टीम में मनोज सिरोला, एसआई बृजमोहन, गंभीर तोमर सहित कांस्टेबल विनोद व अंकुर शामिल रहे। पुलिस कप्तान ने टीम को ढाई हजार इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed