फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The young man killed, the bodies thrown forest

युवक की हत्या, शव जंगल फेंका

Tue, 08 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 08 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

खानपुर (रुड़की)। चंदपुरी के एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। युवक पड़ोसी गांव में एक जमीदार परिवार के यहां नौकर था। परिजनों ने जमीदार परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा और करीब पांच घंटे शव नहीं उठाने दिया। एसपी देहात ने दोपहर के समय मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जमीदार परिवार के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

खानपुर के चंदपुरी निवासी तिलकराम का बेटा सोमित तुगलपुर खालसा गांव में एक जमीदार परिवार के यहां खेतीबाड़ी का काम करता था। सोमवार की रात सोमित घर नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए जंगल गए।  ग्रामीणों को वहां सोमित का शव पड़ा दिखाई दिया। उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। हत्या की खबर जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। सूूचना पर थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा भी मौके पर पहुंचे।  ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सोमित की हत्या लेनदेन के विवाद में मालिक हरदेव के परिवार ने की है। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। दोपहर के समय एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। करीब पांच घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा गया। पिता की तहरीर पर हरदेव पुत्र हरदयाल, करणा पुत्र हरदेव और लाडी पुत्र गुरुमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


-------------------
सिपाही की अभद्रता पर चढ़ा ग्रामीणों का पारा
ग्रामीणों के हंगामे के बीच पुलिस शव कब्जे में लेने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच एक सिपाही ने अभद्रता कर दी। जिससे ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। उन्होंने गाली गलौच का आरोप पुलिस पर लगाया। इसके बाद तो ग्रामीण एसपी देहात के मौके पर आने के बाद ही शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
हत्या पर उठ रहे कई सवाल
सोमित की हत्या कर शव फेंकने के मामले में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। परिजनों के मुताबिक सोमित रोजाना की तरह सोमवार को भी काम पर गया था। मगर रात में घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव जंगल से बरामद हुआ। वहीं घटनास्थल की स्थिति पर गौर करें तो माना जा रहा है कि हत्या कर शव फेंका गया है। साथ ही परिजनों ने उसके मालिकों पर ही सीधे हत्या का आरोप जड़ा। हालांकि परिजन मोबाइल के लेनदेन का विवाद बता रहे हैं। मगर रात में घर न लौटने के पीछे कई और चर्चाएं भी हो रही हैं। बहरहाल पुलिस हर एंगल से पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed