फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The truck crushed the teenager's death, chaos

ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत, हंगामा

Sun, 06 Dec 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 06 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। रेलवे स्टेशन के करीब एक ट्रक ने 13 वर्षीय किशोर को कुचल दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने हंगामा शांत कराते हुए आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

तेलीवाला गांव निवासी मीरआलम का 13 साल का बेटा नौशाद एक मदरसे में पढ़ता था। रविवार की शाम वह घर से मदरसा जा रहा था। रुड़की रेलवे स्टेशन के पास नौशाद एक ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल की तरफ भेजा। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर तेलीवाला गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने ग्रामीणों को शांत कराया। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, परिजनों की ओर से लिखित तहरीर मिलने पर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed