{"_id":"ecc728e4fe370ed7834249b89bb3ee16","slug":"the-train-left-the-student-fell-into-the-ganga-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से बची तो गंगनहर में गिरी छात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से बची तो गंगनहर में गिरी छात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। रेलवे पुल से 12वीं की एक छात्रा गंगनहर में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रा रेलवे पुल पार कर रही थी। तभी सामने से ट्रेन आ गई। हड़बड़ाहट में छात्रा गंगनहर में जा गिरी। गोताखोरों की तलाश के बाद भी छात्रा का सुराग नहीं मिल पाया।
पुलिस के मुताबिक महावीर एन्कलेव निवासी आयुषी 12वीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद वह किसी काम से घर से निकली थी। रुड़की रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर गंगनहर पर बने लोहे के पुल पर रेलवे ट्रैक पर पहुंचने के दौरान अचानक सामने से ट्रेन आ गई। छात्रा ने पीछे मुड़कर देखा तो ट्रेन के आने से पहले पुल से बाहर निकला मुश्किल था।
चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि हड़बड़ी में छात्रा गंगनहर में जा गिरी। काफी देर तक छात्रा के घर न पहुंचने पर परिजनों ने ढूंढभाल शुरू की तो घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस के गोताखोरों ने गंगनहर में छात्रा की काफी तलाश की। लेकिन, छात्रा का कुछ पता नहीं चल पाया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि छात्रा के हड़बड़ाहट में पुल से नहर में गिरने की बात सामने आ रही है। छात्रा की तलाश की जा रही है।