{"_id":"b9c9ccb49dfc12d46e74fd4a06478386","slug":"the-five-member-team-to-survey-the-damage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सदस्यीय टीम ने किया नुकसान का सर्वे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच सदस्यीय टीम ने किया नुकसान का सर्वे
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
लक्सर। लक्सर गांव में हुए बवाल के मामले में पांच सदस्यीय टीम ने घर-घर जाकर नुकसान का सर्वे किया। जिसमें तहसील प्रशासन व नगर पंचायत के साथ-साथ जनप्रतिनिधि शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने बताया कि नुकसान का सर्वे करने के बाद प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
प्रथम चरण से एक दिन पहले लक्सर गांव में पुलिस व ग्रामीणों के बीच अंबेडकर मूर्ति की स्थापना को लेकर जमकर संघर्ष हुआ था। जिसमें करीब 50 ग्रामीणों को चोट आई थी। यही नहीं बवाल के बाद ग्रामीणों के घरों में जमकर तोड़फोड़ हुई थी। जिसमें काफी सामान टूटने से ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मामले में धरना प्रदर्शन के बाद तीन दिन पहले डीएम व एसएसपी ने नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की बात कही थी। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को पांच सदस्यी टीम ने गांव में पहुंचकर नुकसान का सर्वे किया। टीम में हलका लेखपाल बीर सिंह, सभासद राजेंद्र सिंह, नगर पंचायत के नारायण खत्री व ताहिर आदि शामिल रहे। हलका लेखपाल ने बताया कि गांव के कुल 97 घरों में नुकसान हुआ है। जिसकी सूची बनाकर तहसील प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन