{"_id":"34fc513a1a6518f581319d5646b42fa5","slug":"the-absconding-accused-in-custody-catch-thrown-strength-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टडी से फरार आरोपी को पकड़ने में झोंकी ताकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्टडी से फरार आरोपी को पकड़ने में झोंकी ताकत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। मेडिकल कराने के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हुए आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी। रात भर रुड़की शहर और कलियर क्षेत्र पूरी तरह खंगाला गया। सुबह होते ही पुलिस टीमें आरोपी के घर खटीमा ऊधमसिंह नगर, मुजफ्फरनगर यूपी रवाना हो गई। वहीं जिले में भगवानपुर, कलियर क्षेत्र में भी पुलिस टीमों ने आरोपी को ढूंढने में लगी रहीं।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने 16 दिसंबर की रात गश्त के दौरान नहर पुल के पास एक संदिग्ध युवक पकड़ा था। तलाशी में चाकू बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी शमीम पुत्र अब्दुल सलीम निवासी वार्ड नंबर दो, इस्लामनगर गठिया, खटीमा ऊधमसिंह नगर के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था। 17 दिसंबर को आरोपी को जेल भेजने से पहले सिपाही धर्मेंद्र व होमगार्ड अतर सिंह उसका मेडिकल कराने सिविल अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी फरार हो गया। कोतवाल योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया और सिपाही धर्मेंद्र को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था। आरोपी की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीमें रात भर जुटी रही। उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार की अगुवाई में एक टीम शुक्रवार की सुबह खटीमा ऊधमसिंह नगर रवाना हो गई।
विज्ञापन
टीम ने उसके परिजनों से पूछताछ की। जिसके आधार पर संभावित जगहों पर दबिश भी दी गई। उपनिरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट को टीम सहित मुजफ्फरनगर भेजा गया। वहीं भगवानपुर, कलियर में भी अलग अलग टीमें आरोपी को खोजने पहुंची। लेकिन अगले दिन भी आरोपी का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
कलियर सीजन कमाने आया था आरोपी
कलियर के सालाना उर्स में बड़ी संख्या में जेबकतरे और उठाईगिरी भी दूर दूर से जायरीनों की नगदी सामान पर हाथ साफ करने पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी कलियर के सालाना उर्स में सीजन कमाने आया था। मगर उर्स में अभी जायरीन कम होने के कारण वह रुड़की जा पहुंचा।