फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Take inventory of skimming millions family unconscious thief

परिवार को बेहोश कर लाखों का माल ले उड़े चोर

Sun, 29 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 29 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि परिवार को बेहोश कर करीब डेढ़ लाख की नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर घर पूरी तरह अस्त व्यस्त मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। वहीं प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन

माहिग्रान निवासी नसरीन का परिवार शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सो गया। इसी बीच चोरों ने घर खंगालते हुए करीब 1.80 लाख रुपये की नगदी व कीमती सामान गायब कर दिया। सुबह होने पर घर के बाकी सदस्यों को नसरीन और उसका बेटा समीर बेहोश मिले। सूचना पर सोत चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से जानकारी जुटाई। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। वहीं मौका मुआयना और कहानी के आधार पर पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मान रही है। देर शाम तक तहरीर न मिलने पर घटना को लेकर अंदरूनी कारण भी पुलिस मानकर चल रही है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध है, तहरीर भी नहीं मिली है। इसके बावजूद पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed