{"_id":"4a55f337ef13073fee14db9cf05b2fb2","slug":"putting-fake-documents-filed-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में फर्जी दस्तावेज लगाने पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में फर्जी दस्तावेज लगाने पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना के मुकदमे में फायदा लेने के लिए कोर्ट में फर्जी दस्तावेज दाखिल करना मुजफ्फरनगर के एक ट्रक मालिक को भारी पड़ गया। सुनवाई के दौरान फर्जीवाड़ा पकड़ में आने पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए। कोर्ट के लिपिक की तहरीर पर गंगनहर कोतवाली मेें बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर नई मंडी निवासी सुधीर कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह का रुड़की कोर्ट में एक दुर्घटना का मुकदमा चला आ रहा है। पिछले दिनों सुधीर ने कुछ दस्तावेज कोर्ट में पेश किए थे। एक दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया। आरोपी को फटकार लगाने के साथ ही गंगनहर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट के लिपिक नरेंद्र कुमार आर्य की तहरीर पर बुधवार को सुधीर के खिलाफ धोखाधड़ी व कूट रचना की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश व लिपिक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन