फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pornographic photographs made by Viral

अश्लील फोटो बनाकर किया वायरल

Mon, 14 Dec 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 14 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। शहर से सटे एक गांव की विवाहिता की किसी ने इंटरनेट से अश्लील फोटो बना दी। इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। किसी तरह फोटो परिवार तक भी पहुंच गई। इससे ससुराल व मायके वालों में हड़कंप मच गया। परिवार के मुताबिक फोटो में विवाहिता का सिर्फ चेहरा इस्तेमाल किया गया है। बदनामी के डर से परिवार पुलिस तक भी नहीं जा पा रहा है।

विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती की कुछ साल पहले गांव में ही शादी हुई थी। विवाहिता का फोटो हासिल कर किसी ने उसे अश्लील रूप दे डाला। इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर एक के बाद एक मोबाइल में शेयर होती गई। परिवार के एक सदस्य के मोबाइल पर अश्लील तस्वीर पहुंचने पर पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने परिवार के लोगों को ये जानकारी दी। फोटो में इंटरनेट पर सॉफ्टवेयर के जरिये विवाहिता का चेहरा जोड़ते हुए अश्लील फोटो बनाया गया है।
विज्ञापन

परिवार इसके पीछे रंजिश को कारण जरूर मान रहा है, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि ऐसी घिनौनी हरकत आखिर कौन कर सकता है। हालांकि फोटो असली होने के कारण ये माना जा रहा है कि आरोपी गांव या परिवार से जुड़ा हो सकता है। बहरहाल गांव में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं एसएसआई गोविंद कुमार का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत या सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed