फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   picked up four thousand counterfeit rupees

चार हजार के नकली नोटों समेत दो आरोपी दबोचे

Sat, 05 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 05 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
पिरान कलियर में सालाना उर्स से ऐन पहले नकली नोटों के साथ दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके कब्जे से चार हजार के नकली नोट बरामद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस देर रात तक आरोपियों से पूछताछ में जुटी थी। बताया जा रहा है कि पूरा गिरोह उर्स में नकली नोट चलाने के इरादे से कलियर पहुंचा था।
विज्ञापन


पिरान कलियर में सालाना उर्स 14 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। उर्स में देश विदेश के लाखों जायरीन पहुंचेंगे। भीड़ का फायदा उठाकर नकली नोट चलाने वाले गिरोह के लिए मौका होता है। शनिवार को दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से चार हजार के नकली नोट मिलने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनके कई और सदस्य नकली नोट चलाने के लिए कलियर पहुंचे थे।
विज्ञापन


इससे पहले भी कलियर उर्स से पहले नकली नोट चलाने वाला गिरोह पकड़ में आ चुका है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर साथियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। साथ ही एसओजी और खुफिया विभाग की टीमें भी संदिग्धों से राज उगलवाने में जुटी रही। वहीं सीओ रुड़की कुलदीप असवाल का कहना है कि इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है, कलियर पुलिस से पता करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed