फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lee first lift, then looted the car industry

पहले लिफ्ट ली, फिर लूटी उद्योगपति से कार

Wed, 30 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 30 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। कार से जा रहे उद्योगपति से एक युवक ने पहले लिफ्ट ली और फिर मौका पाकर तमंचे के बल पर एक साथी की मदद से कार लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उद्योगपति से मारपीट की भी की। उद्योगपति के सिर पर चोट आई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दिल्ली के पीतमपुरा निवासी राहुल अग्रवाल पुत्र निर्मल अग्रवाल की भगवानपुर लकेश्वरी में शक्ति लेमिनेशन नाम से एक फैक्ट्री है। वह सोमवार को शताब्दी ट्रेन से रुड़की आए थे। वह सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रुके हुए थे। यहां से अपनी कार से फैक्ट्री के गए थे। इसके बाद शाम को वह लौट आए और करीब साढ़े आठ बजे अपनी कार से हरिद्वार रोड स्थित कैफे हाउस पर कॉफी पीने के लिए जाने लगे। मलकपुर चुंगी के समीप एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। राहुल अग्रवाल ने बताया कि उसने युवक को लिफ्ट दे दी। लेकिन सौ मीटर की दूरी चलने के बाद युवक ने तमंचा निकालकर उसकी बट उनके सिर पर मार दी और कार रोकने को कहा। कार रुकते ही कार में बैठे बदमाश का साथी भी वहां आ गया। दोनों ने कारोबारी से मारपीट की और उन्हें कार से नीचे गिरा दिया। दोनों कार लेकर वहां फरार हो गए। कार में उसका मोबाइल आदि सामान भी रखा था। कोतवाली सिविल लाइंस के एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि घटना के आधार पर पीड़ित राहुल अग्रवाल की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार और बदमाशों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed