फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   in case of death the father-sons will sue

इच्छा मृत्यु प्रकरण में बाप-बेटों पर मुकदमा

Sun, 06 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 06 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन

मंगलौर। यौन शोषण के मामले में राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाने के बाद पुलिस ने आखिरकार गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने बाप-बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मंगलौर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को झबरेड़ा के पाडली गेंदा निवासी शाहबाज, उसके भाई शाहरुख व पिता इनाम ने अगवा कर बंधक बना लिया था। काफी दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुराचार किया गया। गर्भवती हो जाने पर 24 जुलाई को आरोपियों ने उसका गर्भपात भी कराया। मामले में नाबालिग ने पिछले हफ्ते एक पत्र राष्ट्रपति को भेजने का दावा करते हुए इच्छा मृत्यु मांगी थी।
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार को पुलिस कप्तान से सिविल लाइंस कोतवाली में भी इंसाफ की गुहार लगाई गई थी। रविवार को मंगलौर कोतवाली में तहरीर के आधार पर पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी उत्तम सिंह जिमिवाल के अनुसार मुकदमे की तफ्तीश एसआई नवीन जुराल को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed