फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fair & Lovely was being simulated in khelpur

खेलपुर में बन रही थी नकली फेयर एंड लवली

Thu, 24 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 24 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

चुड़ियाला। भगवानपुर क्षेत्र के खेलपुर गांव में करीब एक साल से नकली फेयर एंड लवली बनाई जा रही थी। बुधवार को हरिद्वार पुलिस और एसओजी की टीम ने छापेमारी कर मामले का खुलासा किया। साथ ही मौके से छह बोरे खाली फेयर एंड लवली के रैपर और मशीन जब्त कर लिए।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हाल ही में हरिद्वार में एक नकली फेशवाश बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई थी, जिसमें एक आरोपी से पूछताछ के बाद खेलपुर गांव में नकली फेयर एंड लवली बनाने का खुलासा हुआ। बुधवार को छापेमारी की गई, लेकिन मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। जांच पड़ताल के बाद मौके पर फेयर एंड लवली के छह बोरे खाली रैपर बरामद किए गए।
विज्ञापन

यही नहीं उसमें भरा जाने वाला पेस्ट और मशीन भी जब्त कर ली गई। करीब एक घंटे तक छानबीन के बाद मौके से पुलिस और एसओजी की टीम रवाना हो गई, लेकिन मकान में उसे कोई नहीं मिला। क्षेत्रवासियों ने बताया कि उक्त मकान गांव के मुख्तियार का है, जो कहीं गया है। उसने यह मकान करीब एक साल पहले किराए पर दिया था। नकली फेयर एंड लवली बनाने की खबर से क्षेत्रवासी भी हैरत में हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से यह कार्य किया जा रहा था, लेकिन लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed