फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Eight people are picketing would sue

धरना दे रहे आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 06 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन

लक्सर। क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव के स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट भारत आयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट को बंद कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे आठ लोगों के खिलाफ प्लांट मैनेजर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्लांट अधिकारियों ने काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

तीन माह से कुआखेड़ा के ग्रामीण गांव में लगे कूड़ा निस्तारण प्लांट को बंद कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। जिसके मद्देनजर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर जाकर मृदा और पानी के सैंपल लिए थे। रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद जेएम ने ग्रामीणों से धरना समाप्त करने की अपील की थी। लेकिन ग्रामीण नहीं माने तो  प्लांट प्रबंधन हाईकोर्ट चला गया। हाईकोर्ट ने ग्रामीणों को काम में बाधा न डालने और प्लांट से 200 मीटर दूरी तक कोई धरना प्रदर्शन नहीं करने के आदेश दिए थे। इसके बाद ग्रामीणों का प्लांट से 200 मीटर दूरी पर धरना जारी था। अब प्लांट के अधिकारियों ने धरना दे रहे ग्रामीणों पर काम में रुकावट डालने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए कोतवाली लक्सर में शिकायत की है। कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों रणतेज, बिजेंद्र, सतेंद्र, हरदीव, नीलू, दुष्यंत, गुमान और मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed