फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Browning showing bike looted

तमंचा दिखाकर बाइक लूटी

Mon, 28 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 28 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। कलियर उर्स से लौट रहे एक रिटायर्ड कर्मचारी को रात के समय लिफ्ट के बहाने रोककर बदमाशों ने तमंचे की नोक पर बाइक लूट ली। बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़ित किसी तरह लिफ्ट लेकर रुड़की पहुंचा। सोमवार की सुबह उसने रुड़की पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दूसरे थानाक्षेत्र का बताकर उसे कलियर भेजा।

विज्ञापन

गणेशपुर निवासी अरविंद कुमार आईआईटी से रिटायर्ड है। रविवार की रात वह बाइक पर कलियर उर्स से घर लौट रहे थे। अरविंद कुमार के मुताबिक कलियर-रुड़की के बीच एक युवक ने लिफ्ट मांगी। जैसे ही रिटायर्ड कर्मचारी ने बाइक रोकी, झाड़ियों में छिपा उसका दूसरा साथी भी सामने आ गया। इसके बाद एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा दिखाकर बाइक लूट ली। इसके बाद एक बाइक सवार ने अरविंद कुमार को रुड़की छोड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को पीड़ित ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। पीड़ित के घटना सोलानीपुल से मेहवड़ के बीच बताने पर पुलिस ने उसे कलियर थाने जाने को कहा। वहीं सीओ कुलदीप असवाल का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, घटना किसी भी थानाक्षेत्र में हुई होगी तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed