{"_id":"4e2e93c48a7029508a7005298776c456","slug":"bomb-disposal-squad-explored-the-railway-station-bus-stand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम निरोधक दस्ते ने खंगाले रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बम निरोधक दस्ते ने खंगाले रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। छह दिसंबर के मद्देनजर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। शुक्रवार को बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड आदि सहित सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। वहीं बोर्डर पर भी वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
छह दिसंबर को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। माहौल को पूरी तरह से शांतिपूर्ण रखने और गड़बड़ी का प्रयास करने वाली असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पुलिस ने पूरा होमवर्क किया हुआ है। शुक्रवार को पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर चेकिंग की। यात्रियों का सामान भी चेक किया गया। ट्रेन और बसों में भी चेकिंग की गई। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि छह दिसंबर के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रहा है। होटल आदि में ठहरे हुए लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं भगवानपुर, नारसन आदि बोर्डर पर भी संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रदेश में आने वाले सभी चौपहिया वाहनों की चेकिंग की गई। यात्रियों का सामान भी चेक किया गया।
विज्ञापन