फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   महिला से घर में घुसकर जेठ ने किया जानलेवा हमला

महिला से घर में घुसकर जेठ ने किया जानलेवा हमला

Sun, 10 Mar 2019 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
महिला से घर में घुसकर जेठ ने किया जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

महिला ने जेठ पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इस दौरान पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर उसने हंगामा कर दिया। पुलिस ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला रविवार को कोतवाली पहुंची और पुलिस को बताया कि मकान में उसके पति और जेठ का हिस्सा है। जेठ उन्हें मकान से बाहर निकालकर पूरा घर कब्जाना चाहता है। आरोप है कि शनिवार शाम जेठ मकान पर पहुंचा और गाली गलौज कर दी। पति की गैर मौजूदगी में मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। बीचबचाव कराने आए पड़ोसियों के साथ भी अभद्रता की। आरोप है कि जेठ ने मकान में रखा सामान सड़क पर फेंक दिया और उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद मकान में ताला लगा दिया। पति के घर आने पर महिला ने पूरी जानकारी दी। तहरीर देकर महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महिला कार्रवाई की जिद पर अड़ी रही और हंगामा शुरू कर दिया। महिला को हंगामा करता देख पुलिस ने किसी तरह उसे शांत कराया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed