फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दिनभर लाशों को लाने ले जाने का सिलसिला रहा जारी

दिनभर लाशों को लाने ले जाने का सिलसिला रहा जारी

Sat, 09 Feb 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
दिनभर लाशों को लाने ले जाने का सिलसिला रहा जारी
रुड़की। सिविल अस्पताल में शनिवार को भी शवों को लाने और ले जाने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतकों के परिजनों की भारी भीड़ लगी रही। हर कोई अपनों पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव ले जाने का इंतजार करता रहा। लोगों की भीड़ को देखते हुए सिविल अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की तरह शनिवार को भी सिविल अस्पताल में बिंडूखड़क, भलस्वागाज, मानकपुर आदमपुर, बाल्लुपुर गांव से शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल अस्पताल लाने और ले जाने का सिलसिला जारी रहा। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े लोगों के चेहरे पर अपनों को खोने का गम दिख रहा था। हर कोई सरकारी मशीनरी को कोस रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि यदि आबकारी विभाग और पुलिस अवैध और कच्ची शराब पर सख्ती से कार्रवाई करती तो आज यह दिन न देखना पड़ता। दिनभर बीमार व्यक्तियों को सिविल अस्पताल लाने का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को 60 सेे अधिक लोगों को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से 65 को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
विज्ञापन

--
इनको एम्स ऋषिकेश किया रेफर
राकेश, राजपाल, जसपाल, नेकीराम, तेजपाल, रामनाथ, मामपाल, विनोद, जसविंदर, मोनू, जितेंद्र, बोबी, राजकुमार, गोपी, धर्मेश कुमार, कुशलपाल, राजू, प्रदीप, फूल कुमार, धूम सिंह, बबलू, अशोक, स्वराज, विक्रम, पप्पू, अरविंद, रविकुमार, बबलू, सोनू, राज, अंकित, बबलू, बालेंद्र, सोनू, सुशील, सोनू, नरेश कुमार, श्याम, संजय, पवन सिंह, नसीम, अमरजीत, विकास, अंकित, ऋषिपाल, महावीर, मेहर सिंह, राजकुमार, धनपाल, बाली, जनेश्वर, नभेराम, सुनील, मित्रासैनी, अंकित, नरेश, हरिसिंह, बाबूराम, सोमदत्त, धीेर सिंह, दिलशाद, राजपाल, सुनील, रॉकी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रेफर करने के दौरान युवक का हंगामा
शनिवार सुबह झबरेड़ा के एक गांव से एक युवक को नशे की हालत में सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब दो बजे अस्पताल प्रशासन की ओर से युवक को एम्स ऋषिकेश रेफर किया जा रहा था तो ट्रामा सेंटर के बाहर युवक हाथ से डिप निकालकर गेट की ओर दौड़ने लगा। युवक के पीछे उसके परिजन भी भागने लगे। बाद में पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़कर एंबुलेंस में बैठाया। तब जाकर युवक शांत हुआ। युवक का कहना था कि अब वह ठीक है और इलाज नहीं कराना चाहता।

--
16 लोगों को दी छुट्टी
सिविल अस्पताल में शुक्रवार से इलाज करा रहे 16 लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आने पर शनिवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि ने बताया बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed