फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Tue, 22 Jan 2019 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ी शिकोपुर निवासी महेंद्र (36) बाइक से बीती देर शाम औद्योगिक क्षेत्र की ओर से घर लौट रहा थे। जैसे ही वह हसनपुर मदनपुर मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। एसआई अशोक कश्यप का कहना है कि मामले की तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed