फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   लिफ्ट देकर बुजुर्ग से तमंचे के बल पर हजारों की लूट

लिफ्ट देकर बुजुर्ग से तमंचे के बल पर हजारों की लूट

Thu, 10 Jan 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देकर बुजुर्ग से तमंचे के बल पर हजारों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देने के बहाने कार सवार ने बुजुर्ग को तमंचा दिखाकर हजारों की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। साथ ही गणेशपुर पुल के पास बुजुर्ग को कार से फेंककर फरार हो गया। बुजुर्ग ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मिलिट्री चौक व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो कार सवार कैद हो गया। केस दर्ज पुलिस कार सवार की तलाश कर रही है।

भगवानपुर क्षेत्र के गांव खुब्बनपुर निवासी बोली हसन (70) के बेटे नसीम एमएच तिराहे के पास स्थित मिलिट्री अस्पताल में तैनात हैं। सुबह वह बेटे को खाना देने के लिए आए थे। इसके बाद वह एमएच तिराहे से मिलिट्री चौक पर आकर वाहन का इंतजार करने लगे। इसी बीच एक कार सवार आया और उसने बुजुर्ग को कहां जाने के बारे में पूछा। बुजुर्ग ने कार सवार से भगवानपुर तक जाने की बात कही। कार सवार ने उन्हें भगवानपुर छोड़ देने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया। जैसे ही कार गणेशपुर पुल के पास पहुंची तो युवक ने कार हाईवे किनारे रोक ली और बुजुर्ग पर तमंचा सटा दिया। साथ ही जेब में रखी 32 हजार की नकदी निकाल ली। इसके बाद वह बुजुर्ग को कार से धक्का देकर तेजी से फरार हो गया। बुजुर्ग ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद लोगों ने बुजुर्ग को सिविल लाइंस कोतवाली भेज दिया। बुजुर्ग ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सिविल लाइंस स्थित कंट्रोल रूम में मिलिट्री चौक पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जहां आरोपी युवक बुजुर्ग से कार में बैठकर बातचीत करता हुआ कैद हो गया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि फुटेज के आधार पर कार सवार की तलाश की जा रही है। जल्द ही कार सवार का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed