फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   यात्रियों से भरी रोडवेज बस पर कार सवारों ने किया पथराव

यात्रियों से भरी रोडवेज बस पर कार सवारों ने किया पथराव

Sat, 20 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों से भरी रोडवेज बस पर कार सवारों ने किया पथराव
ब्यूरो /अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

रोडवेज बस और कार की टक्कर से भड़के कार सवार लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। दनादन पत्थर बरसता देख बस सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इस दौरान बस चालक और कार सवार लोगों ने एक-दूसरे पर गलत वाहन चलाने का आरोप लगाया। वहीं, इस विवाद के चलते सहारनपुर-भगवानपुर मार्ग पर यातायात काफी देर तक बाधित रहा। इससे आवाजाही करने वालों के परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह पंजाब रोडवेज की एक बस हरिद्वार से यात्रियों को लेकर पटियाला जा रही थी। जैसे ही बस भगवानपुर-सहारनपुर बाईपास पर पहुंची तो सामने से आ रही एक कार से उसकी टक्कर हो गई। कार से टकराने के बाद बस चालक ने बस रोक दी। इसके बाद टक्कर लगने से गुस्साए कार सवारों ने बस चालक के साथ गाली गलौज कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने बस चालक को खींचकर उतारने का भी प्रयास किया। इस पर बस चालक ने खिड़की बंद कर ली।

आरोप है कि इसके बाद गुस्साए कार सवारों ने बस पर पथराव कर दिया। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और वे सीट के नीचे छिप गए। पथराव से बस के शीशे टूट गए। सूचना मिलते ही आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस कार सवार और बस चालक को थाने ले आई। जबकि बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed