{"_id":"5b1032fc4f1c1b946e8b59e9","slug":"91527788284-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहन चारों को किया गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइकें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वाहन चारों को किया गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइकें बरामद
Updated Thu, 31 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंगलौर।
पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन मोटर साइकिल बरामद हुई हैं। ये बाइक झबरेड़ा क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों कि खिलाफ कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं।
मंगलौर कोतवाली में ं सीओ परीक्षित कुमार ने पत्रकारों को बताया कि झबरेड़ा क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए थानाध्यक्ष को चेकिंग पर लगाया गया था। बृहस्पतिवार को गंगनहर पुल पर तांशीपुर की ओर से दो युवक मोटरसाइकिल पर आते नजर आए। उन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पकड़े गए युवकों हथियथाल निवासी शुभम पुत्र जोहर सिंह तथा देवेंद्र उर्फ टीनू के मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर व उसके कागज फर्जी पाए गए। पूछताछ के बाद उन्होंने दो और मोटर साइकिलें बरामद करा दी। यह दोनों बाइक झबरेड़ा क्षेत्र से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
शुभम पर मंगलौर गंगनहर व झबरेड़ा थानों के 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि देवेंद्र के खिलाफ पांच आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वाहन चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष झबरेड़ा सुखपाल सिंह मान अलावा चिंतामणि, सकलानी, उमेश कुमार, गंभीर तोमर,प्रदीप मलिक आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन