फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दुकान को लेकर विवाद में कोतवाली में हंगामा

दुकान को लेकर विवाद में कोतवाली में हंगामा

Fri, 26 Apr 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
दुकान को लेकर विवाद में कोतवाली में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

दुकान को लेकर दो पक्षों में का विवाद कोतवाली तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों ने दुकान पर अपना मालिकाना हक जताते हुए कोतवाली में जमकर हंगामा किया। कोतवाली में दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों को फटकार लगाने के बाद मामला शांत कराया। पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी तो दोनों पक्षों ने मामले का पटाक्षेप कर लिया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रुड़की टॉकीज के पास एक दुकान पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है। दुकान के लिए कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने गए हैं और मारपीट भी हो चुकी है। बृहस्पतिवार सुबह फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और दुकान पर अपना-अपना हक जताने लगे। इसी बीच एक पक्ष ने दुकान में ताला लगाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों ने बीचबचाव कराया। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई को लेकर हंगामा करने लगे। इस बीच दोनों पक्ष की महिलाएं कोतवाली में ही एक दूसरे से भिड़ गईं, जिससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को फटकार शांत कराया। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed