{"_id":"5c436b5cbdec2273a9248582","slug":"81547922268-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटका मिला दिल्ली के लांसनायक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखे से लटका मिला दिल्ली के लांसनायक का शव
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप (बीईजी) रुड़की में तैनात लांसनायक का शव एक कमरे में पंखे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के नजफगढ़ निवासी रवि कुमार (40) पुत्र रण सिंह बीईजी में लांसनायक के पद पर तैनात थे। शनिवार रात करीब आठ बजे उनका शव बीईजी परिसर में एक कमरे में पंखे से लटका मिला। पता चलने पर बीईजी के अधिकारियों ने सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि लांसनायक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।